कमजोर चंद्रमा के 10 उपाय जो जीवन बदल देंगे

कमजोर चंद्रमा के 10 उपाय जो जीवन बदल देंगे

निर्विवादित रूप से प्राचीन वैदिक ज्योतिष ग्रंथों में चन्द्रमा को कुंडली के सबसे प्रभावी ग्रह का दर्ज़ा हासिल है| कुंडली में चन्द्रमा की अच्छी स्तिथि में होना जीवन में ख़ुशनुमा रंग भर देता है वहीं अगर चन्द्रमा की स्तिथि कमज़ोर हो तो जीवन दुखों से भर जाता है और मनुष्य को भारी मानसिक, आर्थिक, सामाजिक और शारीरिक दुखों को झेलना पड़ता है|

अमूमन चन्द्रमा का कुंडली में केंद्र या फिर मूल त्रिकोण में होना शुभ माना जाता है बशर्ते चन्द्रमा दूषित नहीं हो, मतलब की किसी भी क्रूर या अशुभ ग्रह से युति या दृष्टि सम्बन्ध ना बनाये|

कुंडली में मज़बूत चंद्र देव मनुष्य को मानसिक रूप से स्वस्थ और सही निर्णयक्षमता देते है| ज्योतिष शास्त्र के पुरोधाओं ने चन्द्रमा को मातृ सुख, मानसिक शांति, वैवाहिक जीवन, धन का कारक ग्रह माना है|

यदि आपकी कुंडली में चन्द्रमा की स्तिथि कमज़ोर है तो डरने की जरुरत नहीं है, अनुभवी और विद्वान ज्योतिषी के मार्गदर्शन में उचित समय पर सही उपचार करने से स्तिथि को अनुकूल किया जा सकता है|

यदि कुंडली में चंद्रमा कमज़ोर हो तो निम्न्लिखित उपचार करे:-


  • चंद्र देव ने गणेश जी के श्राप से मुक्ति हेतु भगवान शिव की आराधना की और शिव जी ने प्रसन्न हो कर चन्द्रमा को मस्तक पर धारण किया| इसीलिए भगवान् शिव की आराधना करने वाले व्यक्ति को चन्द्रमा से उत्पन्न दोषों से किसी प्रकार का कोई भय नहीं रहता|
  • शरीर पर चांदी धारण करें|
  • चन्द्रमा से सम्बंधित चीज़ों का दान करना भी लाभदायी रहता है|
  • सोमवार का व्रत करना चाहिए और शिव मंदिर जा कर पूजन करना जरुरी है|
  • रात्रि में दूध का सेवन नहीं करना चाहिए और अगर परिस्तिथिवश करना भी पड़े तो दूध का रंग बदल देना चाहिए|
  • माता की सेवा करना और उनका सम्मान करना सर्वाधिक लाभदायी उपचार है|
  • पूर्णिमा की चांदनी में माता से आशीर्वाद स्वरुप चांदी को शरीर पर धारण करना चाहिए|
  • ॐ  नमः शिवाय महामंत्र का नियमित जाप रुद्राक्ष की माला से करें|
  • असली दक्षिणावर्ती शंख को विधिपूर्वक स्थापित करवाकर, श्रीसूक्त का नियमित पाठ करना या करवाना भी फलदायी होता है|
  • स्फटिक की माला से चन्द्रमा के तांत्रिक मंत्र  “ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: चन्द्रमसे नम:” मंत्र का नियमित रूप से पूरी निष्ठा के साथ  १०८ बार जप करने से दूषित चन्द्रमा की वजह से हो रही सारी समस्याओं का समाधान होता है|

आपकी कुंडली में भी चन्द्रमा की स्तिथि कमज़ोर है या नहीं इसकी जानकारी के लिए किसी विद्वान एवं अनुभवी ज्योतिषी से कुंडली की विवेचना करवानी चाहिए| अगर कुंडली में चन्द्रमा की स्तिथि  पूर्ण रूप से फलदायी नहीं है तो उचित ज्योतिषीय उपचार से सम्पूर्ण लाभ लेकर जीवन को सुखमय बनाया जा सकता है|

अच्छे ज्योतिषी online मार्गदर्शन या फिर मिलने का समय लेने के लिए website पर दिए गए नंबर कॉल कर सकते है| फॉर्म भर कर भी मार्गदर्शन ले सकते है|

श्री राम जय राम जय जय राम

You are just a away click from solutions to all your problems. Contact and find the ultimate guidance to solve your issues.
Book Now