आपके सपनो के घर में वास्तु की भूमिका

आपके सपनो के घर में वास्तु की भूमिका

वास्तु, भवन निर्माण की प्राचीन भारतीय पद्दति है| प्राचीन काल से ही भारतीय अपने भवन और प्रतिष्ठानों का निर्माण वास्तु के अनुसार करते आये है| वास्तु शास्त्र का ज़िक्र हिन्दू संस्कृति के लगभग सभी ग्रंथों में मिलता है| वास्तु के अनुसार बनाये हुए मकानों, व्यवसायिक इमारतों में सदैव खुशहाली निवास करती है|

काफी बार देखने में आता है की अथक परिश्रम करने के बाद भी व्यक्ति को यथोचित सफलता नहीं मिलती और वो समस्याओं से घिरा रहता है इसका मुख्य कारण वास्तु दोष भी हो सकता है| वास्तु के अनुसार बने हुए घर में निवास करने से जीवन में सुख समृधि बढ़ती है और व्यक्ति सुखपूर्वक जीवन व्यतीत करता है|

आईये जानते है वास्तु के कुछ मूलभूत सिद्धांत:

निवास स्थान मकान शेरमुखी (आगे से चौड़ा और पीछे से सकड़ा) नहीं होना चाहिए ऐसे भवन में रहने वाले व्यक्ति का जीवन संघर्षमय होता है, उस में रहने वाले सदस्य गरीब होते है और एकदूसरे से वैमनस्य रखने वाले होते है|

दिशा का वास्तु शास्त्र में बहुत ज्यादा महत्व है; वास्तु के अनुसार ८ दिशाएं होती है पूर्व,पश्चिम, उत्तर, दक्षिण, ईशान कोण, नैऋत्य कोण, आग्नेय कोण और वायव्य कोण|

दिशा और उनके महत्व

पूर्व मुखी भवन- पूर्व दिशा पर सूर्य ग्रह का अधिपत्य होता है, पूर्व मुखी भवन में निवास करने वाले परिवार पुरुष प्रधान होते है| महिलाओं को कष्ट रहता है, परिवार के सदस्य सरकारी कामकाज से जुड़ कर आजीविका कमाते है| पूर्व मुखी भवन में सकारात्मक ऊर्जा का भण्डार होता है, परिवार के सदस्य खुशहाल होते है|

उत्तर मुखी भवन- उत्तर दिशा पर बुध ग्रह का अधिपत्य होता है, उत्तर मुखी मकान में रहने वाले परिवार का मुखिया कंसलटेंट, दलाली, शेयर बाजार, बैंक सेवा आदि से जुड़ कर जीवन यापन करता है| परिवार के सदस्य व्यवाहरिक होते है और समाज में प्रतिष्ठित होते है| उत्तर मुखी भवन में निवास करने वाले परिवार के बच्चे बड़े ही चंचल और कुशाग्र होते है|

पश्चिम मुखी भवन- पश्चिम दिशा पर शनि ग्रह का अधिपत्य होता है, पश्चिम मुखी मकान में रहने वाले परिवार का मुखिया अमूमन नौकरी पेशा होता है| पश्चिम मुखी भवन में निवास करने वाले परिवार में एकता बहुत होती है और वो आपस में मदद के लिए तत्पर रहते है |

दक्षिण मुखी भवन- दक्षिण दिशा पर मंगल ग्रह का अधिपत्य होता है, दक्षिण मुखी मकान में रहने वाले परिवार का मुखिया पारिवारिक और व्यावसायिक पचड़ों में उलझा हुआ रहता है| आमतौर पर देखा गया है चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े हुए लोग दक्षिण मुखी भवन में बहुत आराम से रहते है और तरक्की की सीढ़ियां चढ़ते है|

नैऋत्य कोण मुखी भवन- नैऋत्य दिशा दक्षिण और पश्चिम दिशा के बीच में होती है, नैऋत्य मुखी भवन को पृथ्वी तत्व प्रधान माना जाता है| ऐसे भवन को अशुभ माना जाता है, इस में निवास करने वाले परिवार में हमेशा कलह पूर्ण वातावरण रहता है| पति-पत्नी में विवाद काफी आम बात होती है| इस कोण को ज्यादतर खली रखना ही शुभ माना गया है, पेड़-पौधे लगाना भी इसकी नकारात्मक ऊर्जा में कुछ कमी लाता है|

ईशान कोण मुखी भवन- ईशान दिशा उत्तर और पूर्व दिशा के बीच में होती है, ईशान मुखी भवन को दैवीय तत्व प्रधान माना जाता है| ऐसे भवन में निवास करने वाले परिवार के ऊपर देव कृपा बानी रहती है और जीवन सुखमय निकलता है| इस दिशा में पूजन स्थान बनाने से बड़ी से बड़ी व्याधियों से निपटा जा सकता है|

आग्नेय कोण मुखी भवन- आग्नेय दिशा दक्षिण और पूर्व दिशा के बीच में होती है, आग्नेय मुखी भवन को अग्नि तत्व प्रधान माना जाता है| ऐसे भवन में निवास करने वाले व्यक्ति को हमेशा किसी ना किसी परेशानी का सामना करते रहने पड़ता है| इस कोण में रसोईघर बनाना बहुत शुभ रहता है| भूल कर भी जल स्रोत का निर्माण इस दिशा में नहीं करना चाहिए|

वायव्य कोण मुखी भवन- वायव्य दिशा उत्तर और पश्चिम दिशा के बीच में होती है, वायव्य मुखी भवन को वायु तत्व प्रधान माना जाता है| ऐसे भवन में निवास करने वाले परिवार को किसी प्रकार का कोई गृह-कलेश का सामना नहीं करना पड़ता| यदि इस कोण में खिड़की दरवाजा आदि बना कर प्रकाश और हवा का उचित प्रबंध किया जाये तो बहुत शुभ रहता है|

यदि आप भी अपने सपनो का घर बनाना चाहते है तो वास्तु के अनुसार निर्माण करना शुभफलदायी होगा|

अगर आपके घर या व्यापारिक प्रतिष्ठान में भी किसी प्रकार का वास्तु दोष है तो डरने की जरुरत नहीं है, विद्वान वास्तुविद के उचित मार्गदर्शन में बिना तोड़फोड़ के भी वास्तु दोष का निवारण किया जा सकता है|

वास्तु दोष परिक्षण और वास्तु के अनुसार भवन या व्यापारिक प्रतिष्ठान के निर्माण हेतु अनुभवी वास्तुविद की सेवा लेने के लिए वेबसाइट पर दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते है या फिर ऑनलाइन फॉर्म भर कर भी संपर्क साध सकते है|

श्री राम जय राम जय जय राम

You are just a away click from solutions to all your problems. Contact and find the ultimate guidance to solve your issues.
Book Now